लोहाघाट मल्टीस्टोरी पार्किंग: ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त स्वीकृत

Responsive example

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहाघाट में मल्टीस्टory पार्किंग परियोजना के लिए द्वितीय किश्त की धनराशि स्वीकृत की है। यह निर्णय नगर में यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा पार्किंग समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

नगर पालिका परिषद लोहाघाट के अंतर्गत ‘गैस गोदाम’ के समीप निर्माणाधीन मल्टीस्टोरी पार्किंग हेतु ₹114.76 लाख की द्वितीय किश्त को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह परियोजना नगर में बढ़ते यातायात दबाव और पार्किंग की कमी को दूर करने में सहायक होगी।

इस पार्किंग परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹286.90 लाख है। कार्यदायी संस्था कुमाऊँ मण्डल विकास निगम (केएमवीएन) को पूर्व में प्रथम किश्त के रूप में ₹114.76 लाख अवमुक्त किए जा चुके थे। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर द्वितीय किश्त के तौर पर कुल परियोजना लागत का 40 प्रतिशत पुनः जारी किया गया है, जिससे निर्माण कार्यों को गति मिलेगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस पार्किंग के निर्माण से लोहाघाट नगर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में लगने वाले जाम से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *