पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए अल्मोड़ा में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर

Almora uttarakhand
Responsive example

अल्मोड़ा: जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल विजय मनराल (अ0प्रा0) ने बताया कि पूर्व सैनिकों के पुत्रों के लिए सेना, पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों में भर्ती हेतु एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास देहरादून द्वारा 06 अप्रैल, 2026 से 31 मई, 2026 तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, हवालबाग, अल्मोड़ा में संचालित होगा।

अल्मोड़ा जनपद के इच्छुक पात्रों का चयन 04 अप्रैल, 2026 को सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, चौघानपाटा, अल्मोड़ा में किया जाएगा। अन्य जनपदों के प्रशिक्षणार्थियों का चयन संबंधित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा किया जाएगा और उन्हें 06 अप्रैल, 2026 तक प्रसार प्रशिक्षण केंद्र हवालबाग भेजना सुनिश्चित किया जाएगा।

प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी की आयु 17 से 21 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास (45 प्रतिशत अंकों के साथ) निर्धारित है। भारतीय मूल के गोरखा अभ्यर्थियों के लिए केवल 10वीं पास होना आवश्यक है। शारीरिक मापदंडों में वजन 46 किलोग्राम तथा सीना 77-82 सेंटीमीटर होना चाहिए।

उम्मीदवारों को अपने साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो, चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक, रिकॉर्ड्स ऑफिस का पार्ट-2 ऑर्डर / रिलेशन सर्टिफिकेट, ई.सी.एच.एस. कार्ड एवं 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *