
चंपावत-उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में, राजकीय पशु चिकित्सालय, सदर चंपावत द्वारा ग्राम फुगरमाफी में एक दिवसीय एस्कड (ASCAD) गोष्ठी एवं पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य पशुपालकों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करना तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना रहा।
शिविर में 56 पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान 78 पशुओं हेतु औषधियों का वितरण किया गया तथा 40 बड़े पशुओं का फुट एंड माउथ डिज़ीज़ (FMD) टीकाकरण किया गया, जो पशुधन स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीना हरिश्चंद्र ने एस्कड योजना के उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी और पशु रोग नियंत्रण व टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. धीरज अधिकारी ने केसीसी (KCC) सलमान योजना, पशुधन बीमा योजना एवं ग्राम गौ सेवक योजना की जानकारी देते हुए पशुपालकों को इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री इंद्रजीत बोरा (मुख्य चिकित्सा फार्मासिस्ट अधिकारी), श्री सुशील, श्री पवन, ग्राम प्रधान चौड़ी एवं ग्राम प्रधान फुगर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित रहे।