चम्पावत – मोटर मार्ग पर बाहर निकली सरिया पर जिलाधिकारी का संज्ञान — PWD को तत्काल सुधार कार्य के निर्देश

Responsive example

 

मंच–तामली मार्ग पर बाहर निकली सरिया पर जिलाधिकारी का संज्ञान — PWD को तत्काल सुधार कार्य के निर्देश*

मंच–तामली सड़क मार्ग पर कठनौली के पास सड़क से बाहर निकली सरिया के कारण संभावित दुर्घटनाओं की सूचना पर जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता  एम.सी. पलड़िया को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

  • अधिशासी अभियंता  एम.सी. पलड़िया ने मौके का निरीक्षण किया।
    उन्होंने जानकारी दी कि इस स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य स्वीकृत है, किंतु संबंधित पेटी ठेकेदार के अचानक कार्य छोड़ देने के कारण निर्माण कार्य अस्थायी रूप से बाधित हुआ था

अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब यह कार्य मुख्य ठेकेदार के माध्यम से पुनः प्रारंभ कर युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत शीघ्र इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर सरिया को पूर्ण रूप से कवर किया जाएगा, जिससे सड़क पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *