जिलाधिकारी ने विवेकानंद कॉर्नर का किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण के निर्देश

Responsive example

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आज विवेकानंद कॉर्नर और उसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेकानंद पार्क सहित अन्य स्थलों का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यह बात रेखांकित की कि यह स्थल पर्यटकों एवं स्थानीय निवासियों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि विवेकानंद कॉर्नर के आसपास के क्षेत्रों से सड़क किनारे उगी झाड़ियों को तत्काल हटाया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इस क्षेत्र के सौंदर्यीकरण संबंधी कार्यों के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *