जल जीवन मिशन पर सीडीओ की सख्त चेतावनी—“परियोजनाओं में देरी कतई बर्दाश्त नहीं… हर घर तक पानी पहुंचना ही होगा!

Responsive example

देहरादून- मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन की योजनाओं में तेजी लाने और सभी कार्यों को समय पर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि हर ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो। जिन योजनाओं में 80% से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें तुरंत पूरा कर प्राथमिकता पर पोर्टल पर थर्ड-पार्टी निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड की जाए।विवादों के कारण लंबित योजनाओं पर उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों से सीधे संवाद कर समस्याएँ हल कराई जाएं।सीडीओ ने हर घर जल सर्टिफिकेशन में तेजी लाने, प्रत्येक ग्राम पंचायत में नल जल मित्र की नियुक्ति व प्रशिक्षण पूरा करने और उन्हें जल परीक्षण किट के नियमित उपयोग का निर्देश दिया। साथ ही नल जल मित्रों को समुदाय की ओर से पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि सुनिश्चित करने को भी कहा।
उन्होंने विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत भवनों में अभी तक लंबित जल संयोजन की सूची तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने साफ कहा—“परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद की 760 योजनाओं में से 734 पूरी हो चुकी हैं और 26 पर कार्य जारी है। हर घर जल सर्टिफिकेशन में 628 योजनाओं में से 578 पूर्ण, जबकि 50 गांव अभी शेष हैं।बैठक में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, डॉ. विनोद प्रसाद, एसई पेयजल निगम निशा सिन्हा, एसीएफ अभिषेक मैठाणी, ईई राजेश निरवाल, रविन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र पाल, डीपीआरओ मनोज नौटियाल, सीईओ वी.के. ढौडियाल, डीईओ प्रेमलाल भारती सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *