
अल्मोड़ा – प्राप्त जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जनपद के बाड़ेछीना–अल्मोड़ा सड़क मार्ग पर दल बैंड के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना घटित हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक एवं स्कूटी की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कूटी सवार की ट्रक के नीचे दबने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि स्कूटी सवार ट्रक को पास लेने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान यह सड़क दुर्घटना घटित हुई, जिसमें स्कूटी सवार की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
उक्त दुर्घटना की सूचना 112 के माध्यम से थाना धौलछीना को प्राप्त हुई। प्राप्त जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए पुलिस फोर्स को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपदा कंट्रोल रूम, अल्मोड़ा को भी घटना से अवगत करा दिया गया है। मृतक की पहचान कमलेश सिंह भंडारी, पुत्र मोहन सिंह भंडारी, निवासी खत्याड़ी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक तहसील भनोली स्थित SWAN सेंटर में कार्यरत थे।पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।