BSNL की सिम सेवा जल्द दोबारा शुरू—नया ऐप ट्रायल में शानदार, वापसी को तैयार सिस्टम!

Responsive example

हल्द्वानी – देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने डिजिटल सिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। 1 दिसंबर से कंपनी नई व डुप्लीकेट सिम जारी नहीं कर पा रही है, जिसके चलते ग्राहकों को असुविधा हुई। लेकिन अच्छी खबर यह है कि BSNL इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह अपने नियंत्रण में लाने के लिए नया, सुरक्षित और तेज़ सिस्टम तैयार कर रहा है।

उपमंडलीय अभियंता CCN हल्द्वानी,सुरेश चंद्रा ने बताया कि नया ऐप तैयार है और जल्द ही देशभर में सिम जारी करने की सेवा फिर से सुचारू हो जाएगी।

क्या हो रहा है अभी?

पिछले कुछ दिनों से BSNL के कस्टमर सर्विस सेंटरों पर लोग नई या डुप्लीकेट सिम लेने पहुंचे, लेकिन प्रक्रिया अस्थायी रूप से रुकी हुई है। इसका कारण यह है कि कंपनी का पुराना ऐप का ‘संचार आधार’ बंद हो चुका है ।

पुराने ऐप की सेवा बंद होने के पीछे की वजह
छह साल से BSNL एक प्राइवेट कंपनी इंटेंस द्वारा बनाए गए ऐप का उपयोग कर रहा था।अनुबंध समाप्त होने के चलते ऐप सेवा बंद हो गई। इसी वजह से नई सिम जारी करना फिलहाल रोकना पड़ा।

BSNL का सकारात्मक कदम: अपना नया ऐप तैयार
BSNL के IT विभाग ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए केरल सर्कल में नया सिस्टम विकसित कर दिया है।
कंपनी का दावा है कि:
• नया ऐप पहले से ज्यादा सुरक्षित होगा
• ग्राहक डेटा सिर्फ BSNL के सर्वर पर रहेगा
• नई सिम और KYC प्रक्रिया तेज़ और सरल होगी

bsnl ने भरोसा दिलाया है कि बहुत जल्द यह समस्या पूरी तरह हल हो जाएगी।

डेटा सुरक्षा को लेकर BSNL का आश्वासन

पुराने ऐप के चलते डेटा एक प्राइवेट कंपनी के सर्वर से होकर गुजरता था। अब BSNL का कहना है कि नए सिस्टम में डेटा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और प्रत्‍येक जानकारी BSNL के अपने सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ही रहेगी।

    • ग्राहकों से अपील—

”हम नई तकनीक के साथ वापस आ रहे हैं। बहुत जल्द सभी सेवाएं सामान्य हो जाएंगी।” 

कंपनी को उम्मीद है कि नया सिस्टम लॉन्च होने के बाद BSNL की सेवाएं पहले की तुलना में और बेहतर होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *