BREAKING-दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी ने जताई गहरी संवेदना, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Responsive example

दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और संबंधित एजेंसियों से हर पल का अपडेट ले रहे हैं।
वहीं सुरक्षा एजेंसियां धमाके की जांच में जुटी हैं और दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

📍 घटना का संक्षेप:

    • लाल किले के पास सोमवार को हुआ जोरदार धमाका

    • अब तक कई लोगों की मौत और कई घायल

    • सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी, फिदायीन हमले की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *