ऑस्ट्रेलिया: बॉन्डी बीच हमले को आतंकी करार, ISIL से प्रेरणा के सबूत मिलने का दावा

Responsive example

सार-ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी हनुक्का समारोह के दौरान हुई घातक फायरिंग को आतंकी हमला मानते हुए कहा है कि इसके पीछे ISIL (इस्लामिक स्टेट) से प्रेरणा के संकेत मिले हैं। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई थी। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस कमिश्नर क्रिसी बैरेट के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह हमला पिता-पुत्र द्वारा किया गया, जिन्होंने कथित तौर पर एक आतंकी संगठन से खुद को जोड़ा हुआ था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह किसी धर्म से नहीं, बल्कि आतंकी विचारधारा से जुड़ा मामला है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के वाहन से दो homemade ISIL झंडे और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद हुई है। 50 वर्षीय साजिद अकरम को पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया, जबकि उनका 24 वर्षीय बेटा नवीद अकरम गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। जांच एजेंसियां आरोपियों की पिछले महीने फिलीपींस यात्रा की भी पड़ताल कर रही हैं, हालांकि यात्रा के उद्देश्य पर अभी स्पष्टता नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने लगभग 10 मिनट तक भीड़ पर फायरिंग की, जिससे देश के प्रमुख पर्यटन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *