सराईखेत मार्ग पर वाहन दुर्घटना, चालक की मौके पर मौत – पुलिस व राजस्व टीम ने की गहन खोजबीन

Responsive example

अल्मोड़ा- तहसील स्याल्दे अंतर्गत सराईखेत मार्ग पर ग्राम सारसों के पास शनिवार देर रात एक बुलेरो वाहन (UK 15 TA 1008) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वाहन चालक राजेंद्र सिंह नेगी (उम्र 24 वर्ष), पुत्र भूपाल सिंह, निवासी चकरगांव, थाना सल्ट की मौके पर ही मृत्यु हो गई।घटना की सूचना रात में 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से प्राप्त होते ही थाना सल्ट से पुलिस बल, हाईवे पेट्रोल वाहन, राजस्व टीम एवं स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। टीमों द्वारा घटनास्थल पर गहन खोजबीन की गई। जांच में पुष्टि हुई कि वाहन में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *