असगोली में तेंदुए का हमला, युवक गंभीर रूप से घायल — वन विभाग ने दी आर्थिक सहायता

Responsive example

अल्मोड़ा। तहसील द्वाराहाट के ग्राम असगोली में शनिवार शाम तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना आज दिनांक 22 नवंबर 2025 को शाम लगभग 6:05 बजे हुई, जब ग्राम निवासी खड़क सिंह पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया।हमले में घायल हुए व्यक्ति को उनके भाई प्रताप सिंह द्वारा 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया। डॉक्टरों के अनुसार घायल व्यक्ति की स्थिति अब सामान्य है।मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रावधानों के तहत वन विभाग ने घायल व्यक्ति को ₹5000 की अग्रिम आर्थिक सहायता प्रदान की है।स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *