कैंची धाम के पास दर्दनाक हादसा – बारातियों की कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत, एक गंभीर घायल

Responsive example

 

नैनीताल – कैंची धाम। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की कार कैंची धाम के समीप रतिघाट क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल रात्रि के अंधेरे एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए गहरी खाई में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।

रेस्क्यू टीम द्वारा घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया, जबकि तीन मृतकों के शवों को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

घायल व्यक्ति:
1. मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा

मृतक:
1. संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा
2. सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा
3. पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा

स्थानीय लोगों ने SDRF की तत्परता की सराहना करते हुए दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *