हल्द्वानी विधानसभा में पहले बीएलओ ने शत-प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण किया

Responsive example

नैनीताल: हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र संख्या 59 में विजय कर्नाटक एसआईआर (स्पेशल समरी रिवीजन) का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ बन गए हैं। उन्होंने यह लक्ष्य अपने निरंतर प्रयासों से हासिल किया।

नगर निगम हल्द्वानी में लिपिक पद पर कार्यरत विजय कर्नाटक रानीबाग क्षेत्र, नई बस्ती और रोडवेज डिपो के पास स्थित कमेटी लाइन में बीएलओ का प्रभार देखते हैं। उन्होंने प्री-एसआईआर अभियान के तहत मतदाताओं के दोहरे फॉर्म भरने का कार्य किया। 22 जून, सोमवार को उन्होंने शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर अपनी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई को सौंप दी।

सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई ने विजय कर्नाटक के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने नगर आयुक्त पारितोष वर्मा से भी विजय कर्नाटक के प्रदर्शन की सराहना की।

विजय कर्नाटक ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेई, बीएलओ सुपरवाइजर विनोद भट्ट, अतिरिक्त एईआरओ राजेश पांडे, अपने सहयोगी, भाजपा और कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) तथा क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा दिए गए सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *