सोमेश्वर के कंडोलिया मनान में जन मिलन कार्यक्रम, मंत्री ने विकास कार्यों के लिए की 13.50 लाख की घोषणा

Responsive example

अल्मोड़ा: सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कंडोलिया मनान गांव में स्थित देवी मंदिर परिसर में एक जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया और स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं को सुना।

जन मिलन के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, राशन कार्ड में नए नाम सम्मिलित करने और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को वित्तीय सहायता दिलाने जैसी अपनी प्रमुख मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री रेखा आर्या ने प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। इसके साथ ही उन्होंने शेष लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए विभागीय स्तर पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने क्षेत्र के विकास हेतु विधायक निधि से 13.50 लाख रुपये की धनराशि आवंटित करने की घोषणा की। इस राशि का उपयोग ग्रामवासियों की आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण एवं अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *