विजिलेंस की छापेमारी से मचा हड़कंप, बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए

36255461 7ada 4ba4 861a 6896f5cc4717
Responsive example

 

देहरादून – 13 फरवरी 2026 को यूपीसीएल की विजिलेंस टीम और उपखंड हरबर्टपुर ने धर्मावाला, कुंजा, कुंजा ग्रांट, अद्दुवाला जुडली, टिमली और मटक माजरी क्षेत्रों में बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली के लिए संयुक्त अभियान चलाया।

A5a9cf40 88ab 440c 8ace 773ef3dab3b6

 

इस अभियान का नेतृत्व उपखंड अधिकारी विकास भारती, सहायक अभियंता धनंजय कुमार, रोबिन सिंह, विकास कुमार, अनिल सिंह, निरीक्षक सतर्कता मारुत शाह तथा अवर अभियंता विपिन कोठियाल, अनीता काला और सपना रावत ने किया।

कार्रवाई के दौरान 9 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिनके खिलाफ थाना सहसपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई।

इसके अलावा बकाया भुगतान न करने वाले 15 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन भी काट दिए गए।

 

D96cd0aa 8d7c 4b1a 8a7c eb5d905ee637

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *