राज्य स्थापना दिवस पर अल्मोड़ा में वृहद रोजगार मेला — 25 से अधिक कंपनियाँ, 3400 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर

Responsive example

अल्मोड़ा, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी विक्रम ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कैरियर सेंटर), अल्मोड़ा द्वारा आगामी 08 नवंबर 2025 (शनिवार) को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा में एकदिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन प्रस्तावित है।

इस मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो लगभग 3400 रिक्त पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से करेंगे।

मेले में विभिन्न शैक्षिक योग्यताओं — 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक आदि — वाले अभ्यर्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को कार्य अनुभव, आवास, कैंटीन, यातायात और अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएंगी।

उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि वेतनमान 10,000 से 50,000 रुपये प्रति माह तक रहेगा।
कार्यस्थल रुद्रपुर, दिल्ली, पंतनगर, नोएडा, गुरुग्राम एवं अल्मोड़ा में होंगे।

रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को www.ncs.gov.in पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 05962-298040 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *