मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा: जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

Responsive example

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकासभवन सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा 4 जुलाई 2021 से अब तक की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी निर्देश दिए गए कि जिन घोषणाओं पर कार्यवाही प्रगति पर है, उनकी अद्यतन स्थिति समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड की जाए तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को संबंधित परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की नियमित समीक्षा करने को कहा। किसी भी प्रकार की बाधा आने पर उसका त्वरित समाधान किया जाए। सभी विभागों को निर्धारित प्रारूप में अद्यतन सूचनाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि आगामी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकों में सटीक जानकारी प्रस्तुत की जा सके।

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *