मेहनत और लगन का मिला सम्मान, आशा गोस्वामी को मिली नई जिम्मेदारी, बनीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी

Responsive example

चंपावत: राज्य सूचना निदेशालय ने चंपावत जिले में कार्यालय संरक्षक के पद पर कार्यरत आशा गोस्वामी को अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। उनकी पदोन्नति के बाद सूचना विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिले के पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

आशा गोस्वामी लंबे समय से सूचना विभाग में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। विभागीय कार्यों के प्रति उनकी गंभीरता, अनुशासित कार्यशैली और जिम्मेदारियों को समयबद्ध व व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की क्षमता हमेशा सराहनीय रही है। अपने मेहनती स्वभाव, शांत व्यवहार और कार्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण उन्होंने विभाग में एक अलग पहचान बनाई है। कार्यालय में आने वाले लोगों से उनका सहज, विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार भी उनकी विशेष पहचान रहा है। उनकी पदोन्नति न केवल उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान है, बल्कि विभागीय सेवा में निरंतर बेहतर कार्य करने वालों के लिए प्रेरणा भी है।

नई जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं

पदोन्नति के अवसर पर जिले के पत्रकारों और सूचना विभाग से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपने नए पद पर भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगी।

इन लोगों ने दी शुभकामनाएं

आशा गोस्वामी की पदोन्नति पर जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली, महामंत्री गिरीश बिष्ट, गणेश पांडेय, रविन्द्र धामी, देवेंद्र देवा, सतीश जोशी सत्तू, दीपक धामी, योगेश जोशी, विनोद चतुर्वेदी, चन्द्रशेखर जोशी, भुवन पाटनी, अमित जोशी बिट्टू, दिनेश भट्ट, नवीन देउपा, कुंदन बिष्ट, सुरेश उप्रेती सहित अन्य पत्रकारों ने शुभकामनाएं दीं।