
बागेश्वर -पुलिस ने 17 नवंबर 2025 को शहर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों और मुख्य बाजार क्षेत्रों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 61 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें—41 लोगों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई, 13 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के अंतर्गत धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग और उपद्रव फैलाने के लिए कार्यवाही हुई, 07 लोगों पर कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों पर गुटखा व तंबाकू सेवन करने पर चालान किया गया।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करें।
अभियान आगे भी जारी रहेगा।