बनबसा: अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन 700 से अधिक युवा शामिल

IMG 20260302 WA0000
Responsive example

चम्पावत: बनबसा मिलिट्री स्टेशन में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण भर्ती प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को चम्पावत जनपद की विभिन्न तहसीलों से लगभग 700 से अधिक युवाओं ने भागीदारी की। इन युवाओं ने जनरल ड्यूटी, ट्रेडमैन और तकनीकी जैसे विभिन्न पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में अपना दमखम दिखाया।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए युवाओं में देश सेवा के प्रति उत्साह और अनुशासन स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ।

यह संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के तत्वावधान में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न की जा रही है।

अग्निवीर श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को रैली स्थल पर अपने सभी आवश्यक मूल अभिलेख अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन महत्वपूर्ण दस्तावेजों में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के अंकपत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एनसीसी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), संबंध प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर का खेल प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), अविवाहित प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त, सभी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर सामूहिक संदेश के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश पहले ही भेजे जा चुके हैं।

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *