
अल्मोड़ा, 3 नवंबर 2025 .नगर निगम क्षेत्र की सफ़ाई एवं विकास कार्यों की स्थिति को परखने के लिए मुख्य विकास अधिकारी/नगर आयुक्त रामजीशरण शर्मा ने आज त्रिपुरासुंदरी वार्ड का धरातलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ शौचालयों, नालियों की सफ़ाई व्यवस्था तथा पेयजल आपूर्ति की स्थिति का विस्तार से जायज़ा लिया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता एवं जलापूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को यह भी आदेश दिए कि वार्ड क्षेत्र में कचरा निस्तारण की नियमित व्यवस्था बनाए रखी जाए, नालियों की समय-समय पर सफ़ाई सुनिश्चित की जाए, और पेयजल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया और उनसे क्षेत्र की समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में सीधा फीडबैक प्राप्त किया।
इस मौके पर सहायक आयुक्त लक्ष्मण सिंह भंडारी सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
📍 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।