“धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, हेमा मालिनी और एशा देओल ने जताई नाराजगी”

Responsive example

मुंबई-बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। लेकिन परिवार की ओर से ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा —
“कृपया बिना पुष्टि के ऐसी बातें न फैलाएं। धर्मेंद्र जी सुरक्षित हैं। झूठी खबरें फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है।”

वहीं बेटी एशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर लिखा —
“पापा के बारे में झूठी खबरें फैलाना बंद करें। वह हमारे साथ हैं और हम परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।”

धर्मेंद्र के फैन्स सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *