यात्रियों के लिए जरूरी सूचना — 3 और 4 नवंबर को नैनीताल क्षेत्र में रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

Responsive example

🗓️ नैनीताल – दिनांक 03.11.2025

  • ⏰ समय : प्रातः 08:00 से सायं 20:00 तक — हल्द्वानी → नैनीताल तथा हल्द्वानी → भीमताल मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णरूपेण वर्जित

  • ✅ हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले वाहन → हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी / रामनगर होकर अपने गंतव्य को जाएँ।

  • ✅ नैनीताल से रामनगर-काशीपुर-बाजपुर जाने वाले वाहन → वाया कालाढूंगी।

  • ✅ नैनीताल से काठगोदाम-हल्द्वानी-लालकुंआ जाने वाले वाहन → नैनीताल से वाया भवाली-भीमताल-हल्द्वानी डायवर्ट।

  • ✅ भवाली/भीमताल की ओर से हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन → वाया भीमताल → हल्द्वानी भेजे जाएँगे।

🗓️ दिनांक 04.11.2025 (राष्ट्रपति भ्रमण)

  • ⏰ समय : प्रातः 08:00 से सायं 20:00 तक — हल्द्वानी → नैनीताल, नैनीताल → भवाली तथा हल्द्वानी → भीमताल/भवाली मार्ग पर समस्त प्रकार के भारी वाहन पूर्णरूपेण वर्जित

  • ✅ अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पर्वतीय क्षेत्रों से भवाली/कैंचीधाम की ओर आने वाले वाहन → वाया क्वारब पुल → रामगढ़ → खुटानी बैण्ड → भीमताल डायवर्ट।

  • ✅ रानीखेत की ओर से आने वाले वाहन → खैरना पुल से डायवर्ट कर क्वारब → रामगढ़ → खुटानी बैण्ड → भीमताल

  • ✅ पिथोरागढ़/चम्पावत की ओर से हल्द्वानी/भवाली आने वाले वाहन → वाया धारी → खुटानी → भीमताल

  • ✅ वीवीआईपी के नैनीताल से हल्द्वानी भ्रमण के दौरान हिरासत-क्षेत्र: हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र जाने वाले समस्त वाहन तिकोड़िया पर रोके जाएँगे। अतिआवश्यक होने पर:

    • ⬅ अल्मोड़ा व बागेश्वर की ओर जाने वाले वाहन → हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी / रामनगर भेजे जाएँ;

    • ⬅ पिथौरागढ़ / चम्पावत जाने वाले वाहन → वाया टनकपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *