जमरानी परियोजना: डायवर्जन टनल की खुदाई का चरण पूर्ण

Responsive example

नैनीताल: जमरानी बहुद्देशीय परियोजना के अंतर्गत 8.10 मीटर व्यास वाली डायवर्जन टनल संख्या 2 की 600 मीटर लंबी खुदाई का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। यह कार्य फरवरी 2025 में प्रारंभ हुआ था। परियोजना दल ने जटिल भू-वैज्ञानिक परिस्थितियों के बावजूद, निर्धारित मानकों और सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए इसे न्यूनतम संभव समय में पूर्ण किया।

इस उपलब्धि से परियोजना के अगले चरण, जिसमें टनल की लाइनिंग और अन्य संरचनात्मक कार्य शामिल हैं, के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है। ये सभी कार्य वर्तमान में तीव्र गति से प्रगति पर हैं।

यह महत्वपूर्ण सफलता परियोजना अधिकारियों और संबंधित टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। इस चरण के पूर्ण होने से भविष्य में क्षेत्र के विकास, सिंचाई तथा जल प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक एम० के० खरे, उप महाप्रबंधक बी०बी० पाण्डे और ललित बिष्ट, तथा परियोजना प्रबंधक अजय पंत, योगेश काण्डपाल एवं उमेश अग्रवाल उपस्थित थे। इनके साथ ही, Afcons Infrastructure Ltd. के प्रतिनिधि और पी०आई०यू० जमरानी साइट के समस्त फील्ड स्टाफ भी परियोजना स्थल पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *