चंपावत में मोबाइल वैन द्वारा पशुओं का टीकाकरण अभियान सफल

Responsive example

चंपावत- जनपद चंपावत के पाटी ब्लॉक के ग्राम कनवाड़ में राजकीय पशु चिकित्सालय सचल (मोबाइल वैन) द्वारा खुरपका-मुंहपका (FMD) रोग से बचाव हेतु विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 153 पशुओं — जिनमें 59 गोवंश, 21 महिषवंश और 73 बकरियाँ शामिल थीं — का सफल टीकाकरण किया गया।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल ने बताया कि विभाग दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
शिविर में डॉ. वैशाली, कैलाश चंद्र जोशी और दिनेश चंद्र की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *