चंपावत में घर-घर पहुंची गैस, वितरण व्यवस्था हुई सुगम

Responsive example

चंपावत: जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर चंपावत जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की सुचारु आपूर्ति के लिए आज सुबह से निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स के माध्यम से वितरण कार्य प्रारंभ किया गया है। साथ ही, दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु डोर-टू-डोर गैस वितरण व्यवस्था भी संचालित की जा रही है।

इस व्यवस्था के तहत खटकना पुल के निकट गैस वाहनों द्वारा स्थानीय निवासियों के घरों तक गैस सिलेंडर पहुंचाए गए। निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट्स पर भी सिलेंडर उपलब्ध कराए गए। इससे घर पर ही गैस मिलने से क्षेत्र के निवासियों को असुविधा से बचाव हुआ और अनावश्यक आवाजाही से मुक्ति मिली।

जिला प्रशासन के इस प्रबंधन से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में सरलता हुई है। इससे वितरण व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों और गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि गैस वितरण कार्य को पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाए। इसका उद्देश्य प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं तक गैस आपूर्ति सुचारु रूप से पहुंचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *