कंगारुओं पर तूफ़ान — भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, 48 रनों से बड़ी जीत !

Responsive example

 ऑस्ट्रेलिया -भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 मुकाबले में 48 रन से हराकर पाँच मैचों की सीरीज़ में 2-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज़ पर कब्ज़े के बेहद करीब पहुँच गया है। अब आखिरी मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा, जहाँ टीम इंडिया जीतकर सीरीज़ 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 18.2 ओवर में 119 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से गेंदबाजी में वाशिंगटन सुंदर शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अक्षर पटेल और शिवम दुबे ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिला।

भारत की इस जीत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया आखिरी मैच जीतकर सीरीज़ बराबर करने की कोशिश करेगी, जबकि भारत का लक्ष्य सीरीज़ को 3-1 से जीतकर समाप्त करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *