उत्तराखंड शासन ने छह वरिष्ठ अधिकारियों के किए तबादले

Responsive example

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा और सचिवालय सेवा के कुल छह अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों और राज्य की परियोजनाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रशासनिक आदेश के तहत विनोद कुमार (आईएएस-2007) को उत्तराखंड डिजास्टर प्रिपेयर्डनेस एंड रेजिलिएंस प्रोजेक्ट का परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है। सौरव गहरवार (आईएएस-2016) को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अपर सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में झरना कमठान (आईएएस-2016) को अपर सचिव-कार्मिक के साथ-साथ निदेशक-स्वत्वल का प्रभार सौंपा गया है।

शासन ने प्रकाश चंद्र (आईएएस-2017) को अपर सचिव-आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग के पद पर तैनात किया है। प्रांतीय सिविल सेवा अधिकारी सुंदर लाल सेमवाल को समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम और दिव्यांगजन निदेशालय से जुड़े दायित्व भी सौंपे गए हैं।

सचिवालय सेवा के अधिकारी विक्रम सिंह यादव को समाज कल्याण, उत्तराखंड कल्याण तथा सचिवालय प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। शासन ने निर्देशित किया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने वर्तमान पदभार से कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थलों पर अपना कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *