
चम्पावत: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा उत्तराखंड के पशुपालन विभाग के मध्य हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) के अंतर्गत जनपद चम्पावत में स्थानीय पशुपालकों ने 36वीं बटालियन आईटीबीपी, लोहाघाट को 649 किलोग्राम जीवित मुर्गियों की आपूर्ति की।
इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य स्थानीय पशुपालकों को उनके उत्पादों के लिए एक सुनिश्चित बाजार उपलब्ध कराना है। इससे उनकी आय में प्रत्यक्ष वृद्धि होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
आपूर्ति प्रक्रिया के दौरान मुर्गियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, आपूर्ति की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक लाइन कमेटी के सदस्यों और विजिलेंस टीम द्वारा विस्तृत निरीक्षण एवं जांच की गई।
इस अवसर पर आईटीबीपी की तरफ से सेकेंड इन कमांड सूबे सिंह ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि पशुपालन विभाग की तरफ से अधिकारी दीपक मौजूद रहे।