UKSSSC भर्ती का रिजल्ट जारी, 1 दिसंबर से शुरू होगा दस्तावेज़ सत्यापन

Responsive example

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक, स्वागती, मेट, कार्य पर्यवेक्षक, आवास निरीक्षक और सर्वे लेखपाल समेत विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) की प्रक्रिया 1 दिसंबर से 1 जनवरी तक करने की घोषणा की है।

आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि इस भर्ती की लिखित परीक्षा 19 जनवरी को कराई गई थी। इसके आधार पर 28 मार्च को टंकण परीक्षा के लिए औपबंधित श्रेष्ठता सूची जारी हुई थी। टंकण परीक्षा 18 अगस्त से 5 सितंबर के बीच आयोजित की गई।

आयोग ने कुल रिक्तियों के डेढ़ गुना अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित किया है। ये अंतिम चयन परिणाम नहीं है। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही मेरिट के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

सत्यापन आयोग कार्यालय में होगा

सभी चयनित उम्मीदवारों को तय तिथि व समय पर आयोग कार्यालय में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी।
सत्यापन का विस्तृत शेड्यूल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *