SSP अल्मोड़ा की पहल: नशामुक्त भविष्य के लिए पुलिस की जागरूकता पाठशाला, बच्चों में जगाई नई चेतना

Responsive example

अल्मोड़ा – पुलिस युवाओं को सुरक्षित और नशा–मुक्त भविष्य देने के लिए लगातार जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में SSP अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने विवेकानंद इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में जागरूकता पाठशाला आयोजित की, जिसमें छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले खतरों और उसके भविष्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

प्रभारी निरीक्षक योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में, व0उ0नि0 रमेश सिंह बोरा ने छात्रों को बताया कि नशा न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि मानसिक क्षमता, परिवारिक संबंधों और सामाजिक जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। बच्चों को नशे से पूरी तरह दूर रहने और अपने साथियों को भी इस दिशा में जागरूक करने की प्रेरणा दी गई।

पुलिस ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को निम्न विषयों पर भी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई—

साइबर अपराध और उससे बचाव

ह्यूमन ट्रैफिकिंग की पहचान

गौरा शक्ति एप का उपयोग

महिला एवं बाल अपराध से संबंधित नए कानून

यातायात नियम और सुरक्षित सड़क व्यवहार

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

112 – तत्काल पुलिस सहायता

1930 – साइबर हेल्पलाइन

1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन

1070 – आपदा हेल्पलाइन

पुलिस की यह सराहनीय पहल बच्चों में नई जागरूकता पैदा कर रही है और उन्हें नशे तथा अपराधों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *