
अल्मोड़ा: नगर निगम के स्वामित्व वाले एनटीडी से बियरशिवा विद्यालय होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाले मार्ग पर बस और भार वाहनों का संचालन तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह भण्डारी ने बताया कि मार्ग के संकीर्ण होने और सड़क सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सहायक नगर आयुक्त के अनुसार संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में मार्ग पर बस और भार वाहनों का संचालन उपयुक्त नहीं बताया गया था। रिपोर्ट में सड़क की संकीर्णता के कारण दुर्घटना की आशंका का उल्लेख किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ प्रतिबंध
संभागीय परिवहन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर एनटीडी से बियरशिवा विद्यालय होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाले मार्ग को बस और भार वाहनों के उपयोग के लिए तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है।