चौखुटिया पुलिस की कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने और उत्पात मचाने के आरोप में चार गिरफ्तार

Responsive example

अल्मोड़ा: पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अधीन जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया और पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त के दौरान वाहनों की जांच की गई।

पुलिस टीम जब चौखुटिया बाजार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास चेकिंग कर रही थी, तब वाहन संख्या यूके 11 टीए 4234 को जांच के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरान वाहन का चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। इसके साथ ही वाहन में सवार तीन अन्य युवक भी नशे की हालत में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा और उत्पात मचा रहे थे।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चालक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है। इसके अतिरिक्त, वाहन में सवार अन्य तीन युवकों को उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चालक कमल सिंह बिष्ट सहित दान सिंह बिष्ट, किशन नैनवाल और राकेश उप्रेती शामिल हैं। ये सभी आरोपी चमोली जिले के निवासी हैं। पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *