डुंगराबोरा(चंपावत) में कार खाई में गिरी — दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

Responsive example

चंपावत जिले के डुंगराबोरा (तहसील लोहाघाट) में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दिनांक 04 नवंबर 2025 सुबह लगभग 9:20 बजे एक कार (UK03TA2479) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों की पहचान श्री मुकेश कुमार (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम डुंगराबोरा और श्रीमती मीनूला (उम्र 22 वर्ष) पत्नी श्री कमल राम, निवासी ग्राम कमलेड़ी, तहसील लोहाघाट के रूप में हुई है।
वहीं, घायल व्यक्ति श्री विक्रम राम (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम डुंगराखोला है, जिसका उपचार डुंगराबोरा के आयुष स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग एवं आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चंपावत ने बताया कि सभी आवश्यक विभागों — पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट, तहसीलदार लोहाघाट और राजस्व उपनिरीक्षक डुंगराबोरा को घटना की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *