भीषण बस हादसा: द्वाराहाट–रामनगर मार्ग पर केमू बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल

Responsive example

अल्मोड़ा- जनपद में द्वाराहाट से रामनगर की ओर जा रही केमू बस संख्या UK-07-PA-4025 मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

बस में सवार यात्रियों की संख्या को लेकर कंडक्टर ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल 19 लोग वाहन में मौजूद थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा परिजनों को सूचना दी जा रही है।

गंभीर रूप से घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने के लिए हेलीकॉप्टर व्यवस्था कराने हेतु अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा UCADA (उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी) को पत्र भेजकर अनुरोध किया गया है। प्रशासन द्वारा आवश्यक समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *