अल्मोड़ा कोतवाल ने स्टेडियम में चलायी मोर्मिंग क्लास, जागरूकता का पढ़ाया पाठ

Responsive example

 

अल्मोड़ा –  देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के प्रभारियों को जनपद के स्कूलों/काँलेजों/नगर/कस्बा/ग्रामीण क्षेत्रों व विभिन्न सस्थानों में जन जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।*

*अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी* के पर्यवेक्षण में, *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय* द्वारा आज दिनांक 06.012.2025 की प्रातः अल्मोड़ा स्टेडियम में आये नन्हें बच्चों को जागरुक किया गया। बच्चों को सड़क पर सुरक्षित चलने, यातायात नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही बाल अपराध, नशा मुक्त जीवन और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारियां देकर जागरूक किया गया।

इस दौरान उपस्थित बच्चों कों शारीरिक अपराधों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारीयां देकर इस प्रकार की घटना होने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस या अपने माता-पिता के साथ सांझा करने हेतु बताया गया।

इसके अतिरिक्त उपस्थित बच्चों को हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर-1098, आपदा हेल्पलाइन नम्बर-1070 के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *