नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत माय भारत चम्पावत द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Responsive example

 

चम्पावत – नशा मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए माय भारत चम्पावत द्वारा चम्पावत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गोरल चौड़ खेल मैदान, चम्पावत में किया गया, जिसमें 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।

दौड़ प्रतियोगिता में 400 मीटर बालिका वर्ग में सुनीता महर प्रथम, कंचन द्वितीय एवं ऊषा तृतीय रहीं। वहीं 800 मीटर बालक वर्ग में नीरज भट्ट प्रथम, हिमांशु नाथ द्वितीय और राहुल तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में बालक वर्ग में गौरव प्रथम, संदीप द्वितीय और सूरज तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, ऊषा नायक द्वितीय तथा ज्योति गोस्वामी तृतीय स्थान पर रहीं।

समूह खेलों में रस्सा–कस्सी (बालक वर्ग) में चोमेल, बाराकोट की टीम विजेता तथा GIC चम्पावत उपविजेता रही। खो–खो (बालिका वर्ग) में GIC चम्पावत विजेता तथा वल्सो, बाराकोट उपविजेता रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका चम्पावत की चेयरमैन प्रेमा पाण्डेय तथा विशेष अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसाइटी, चम्पावत के चेयरमैन राजेन्द्र गहतोड़ी उपस्थित रहे। कोच मुकेश टम्टा एवं चंदन बिष्ट की भी उपस्थिति रही।

विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा अंत में सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

नशा मुक्त अभियान के संदेश को आगे बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि प्रेमा पाण्डेय ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और खेल के माध्यम से नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा— “नशा जीवन को बर्बाद करता है, जबकि खेल जीवन में अनुशासन, स्वास्थ्य और सम्मान प्रदान करते हैं।” विशेष अतिथि राजेन्द्र गहतोड़ी ने भी युवाओं को योग, व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा— “स्वास्थ्य ही वास्तविक संपत्ति है, योग के माध्यम से हम मानसिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।”

जिला युवा अधिकारी, माय भारत आशीष पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम युवाओं में खेल भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, नशा मुक्त भारत अभियान की जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *