हल्द्वानी: अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान, कोई बरामदगी नहीं

Responsive example

नैनीताल: हल्द्वानी के लामाचौड़ और फतेहपुर क्षेत्रों से लगातार अवैध मदिरा की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों के संबंध में आबकारी विभाग, हल्द्वानी द्वारा रविवार को इन क्षेत्रों में एक सघन दबिश और चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आबकारी टीम ने संदिग्ध स्थानों और व्यक्तियों के ठिकानों पर जांच की। साथ ही, पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी ली गई। हालांकि, जांच के बावजूद किसी के भी कब्जे से अवैध मदिरा बरामद नहीं हो सकी। इस कारण किसी भी अभियुक्त के विरुद्ध कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।

आबकारी विभाग ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से ऐसे चेकिंग एवं दबिश अभियान निरंतर जारी रहेंगे। इस टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी और प्रधान आबकारी सिपाही महेश लोहनी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *