संवेदना के साथ त्वरित समाधान : जनता मिलन की शिकायतों पर प्रभावी कार्यवाही

Responsive example

 

चम्पावत – मुख्यमंत्री निर्देशों पर अग्रसर जिला प्रशासन : जनता को तुरंत राहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा प्राप्त शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में सुनील राम, निवासी ग्राम फूंगर द्वारा बिजली के तिरछे पोल को ठीक किए जाने संबंधी शिकायत अधिशासी अभियंता, upcl विजय सकारिया ने त्वरित संज्ञान लेते हुए उक्त पोल को सही कर सुरक्षित रूप से पुनः स्थापित कर दिया है।

साथ ही सूखीढांग क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती समस्या के समाधान हेतु प्राप्त शिकायत पर एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र से बंदरों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बंध्याकरण हेतु रानीबाग, हल्द्वानी भेजा गया है। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इन बंदरों को सुरक्षित जंगलों में पुनः छोड़ दिया जाएगा।

जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनता मिलन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर प्रभावी एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *