मुख्य सचिव ने स्वाला क्षेत्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा कार्यों की प्रगति की ली जानकारी

Responsive example

 

चम्पावत – मुख्य सचिव चम्पावत के स्वाला भूस्खलन क्षेत्र पर पहुँचे मौक़े पर पहूँचकर पहाड़ी से गिर रहें भूस्खलन का स्थलीय निरिक्षण किया।

मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन  आनन्द बर्द्धन ने आज देर सायं स्वाला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सुधार, चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की।

उन्होंने मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से कार्य प्रगति, चुनौतियों तथा आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन व यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात उपलब्ध हो सके।

उन्होंने सड़क किनारे सुरक्षा उपाय, ब्लैक स्पॉट सुधार, पानी निकासी व्यवस्था और कार्यस्थल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी  मनीष कुमार ने मुख्य सचिव को स्वाला क्षेत्र में चल रहे सभी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग पर कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था और उचित ट्रैफिक प्रबंधन पहले से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान कुमाऊं मंडलायुक्त  दीपक रावत, जिलाधिकारी  मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक  अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी  जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी  कृष्णनाथ गोस्वामी, सहित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *