धर्मेन्द्र की तबीयत में सुधार, अस्पताल से मिली छुट्टी — परिवार ने कहा ‘अब वो घर पर आराम करेंगे’

Responsive example

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को सांस लेने में तकलीफ़ के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पर मंगलवार सुबह उनके निधन की झूठी अफवाहों के बीच अब राहत भरी खबर सामने आई है — धर्मेन्द्र अब पूरी तरह स्थिर हैं और अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टरों की सलाह पर धर्मेन्द्र को घर ले जाया जा रहा है। इस खबर से न सिर्फ उनके परिवार बल्कि लाखों प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली है।

एशा देओल ने सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन करते हुए लिखा,

“मेरे पापा स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से निवेदन है कि परिवार को थोड़ी निजता दें। आप सभी की दुआओं और प्रेम के लिए धन्यवाद।”

वहीं सनी देओल की टीम ने भी एक बयान जारी कर कहा,

“सर धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं और इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हम सब उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।” 🙏

इस बीच, ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर ने पीटीआई से बातचीत में कहा,

“धर्मेन्द्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, परिवार ने उन्हें घर ले जाने का फैसला किया है।”

हेमा मालिनी और एशा देओल कुछ समय पहले अस्पताल से बाहर निकलीं, जबकि सनी और बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे थे।

सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। एक यूज़र ने लिखा,

“हमारे प्यारे धरमजी जल्दी ठीक होकर घर लौटें और नई फिल्में करें।”

दूसरे ने कहा,

“पाजी, आप स्वस्थ रहें, हम सबकी दुआएं आपके साथ हैं।” ❤️

धर्मेन्द्र के स्वस्थ होने की खबर से उनके चाहने वालों में ख़ुशी की लहर है और सभी उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *