दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को मिले जीवनोपयोगी सहायक उपकरण

Responsive example

बागेश्वर: दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम तथा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को नुमाइश मैदान, बागेश्वर में समाज कल्याण विभाग एवं कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में 480 जरूरतमंद लाभार्थियों को उनकी व्यक्तिगत आवश्यकता के अनुरूप व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), बैसाखी, छड़ी, कमर एवं घुटने की बेल्ट, दृष्टि संबंधी चश्मे तथा अन्य जीवनोपयोगी सहायक उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम के दौरान 71 व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण-पत्र भी बनाए गए, जिससे वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे, वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, अध्यक्ष अनुश्रवण समिति चम्पा आर्या, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, नैना लोहुमी, दिलीप खेतवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, संबंधित अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *