चंपावत में मौन पालन को मिलेगा बढ़ावा, दो करोड़ की योजना

Responsive example

चंपावत: चंपावत के गांधी चौक में आयोजित मुख्य सेवक संवाद और राष्ट्रीय ध्वज अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद के समग्र विकास हेतु कई घोषणाएं कीं।

इस दौरान, मुख्यमंत्री धामी ने जनपद में मौन पालन को बढ़ावा देने और मौनपालकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 1000 परिवारों को चिन्हित करने की घोषणा की। इन परिवारों को मधुमक्खी पालन से जोड़ा जाएगा।

चयनित परिवारों को वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य उन्हें मौन पालन में कुशल बनाना है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ रुपये की धनराशि की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल से चंपावत में मौन पालन के क्षेत्र में विकास होगा, जिससे स्थानीय निवासियों की आय में वृद्धि होगी। इसके अतिरिक्त, युवाओं और महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *