गैस सिलेंडर वितरण के लिए अब ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य

Responsive example

चंपावत: जनपद के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है कि गैस सिलेंडर का वितरण अब केवल ऑनलाइन बुकिंग या वैध रेफरेंस नंबर के आधार पर ही किया जाएगा। बिना पूर्व बुकिंग अथवा वैध रेफरेंस नंबर के किसी भी उपभोक्ता को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।

यदि किसी उपभोक्ता को ऑनलाइन गैस बुकिंग करने में कोई समस्या आ रही है, या बुकिंग के बाद पुष्टि संदेश (मैसेज) प्राप्त नहीं हो रहा है, तो वे अपनी निकटतम गैस एजेंसी पर जाकर बुकिंग करवा सकते हैं।

बुकिंग के पश्चात यदि किसी उपभोक्ता को डीएसी (DAC) कोड या रेफरेंस नंबर नहीं मिल रहा है, तो किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान हेतु वे संबंधित गैस एजेंसी के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सेल्स मैनेजर ने इस संबंध में उपभोक्ताओं को सूचित किया है।

सभी उपभोक्ताओं से यह भी आग्रह किया गया है कि वे समय पर गैस बुकिंग करवाएं और अपने रेफरेंस नंबर को सुरक्षित रखें, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *