
अल्मोड़ा: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 4 जून को प्रस्तावित जनसभा खराब मौसम की वजह से निरस्त कर दी गई है। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली इस सभा को लेकर संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही थीं।
राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे के मद्देनजर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले कई दिनों से विभिन्न प्रबंध किए गए थे। इस कार्यक्रम में कुमाऊं क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों से हजारों कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने की संभावना जताई गई थी।
राहुल गांधी ने स्वयं अपने सोशल मीडिया (फेसबुक) अकाउंट के माध्यम से कार्यक्रम रद्द होने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण उनका अल्मोड़ा पहुंचना संभव नहीं हो सका, जिसके चलते जनसभा को स्थगित करना पड़ा।
इस दौरे को आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।