
उत्तराखंड : उत्तराखंड के आठ जनपदों में अगले 24 घंटों के लिए मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 मई से 16 मई 2026 के मध्य अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी जिलों में मौसम बदलने की संभावना है।
इस समयावधि के दौरान डीडीहाट, कपकोट, कौशानी, केदारनाथ, देवप्रयाग, डोईवाला, बरकोट, बद्रीनाथ, रानीखेत, जोशीमठ और देवल जैसे क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही इन स्थानों और इनके आसपास के इलाकों में बिजली गिरने और आंधी आने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है।