इंडिगो का महाक्रैश! 1000 फ्लाइटें ठप — सरकार ने खोला इमरजेंसी रूट, स्पेशल ट्रेनें और 100 एक्स्ट्रा विमान तैयार

Responsive example

सार-इंडिगो फ्लाइट संकट के बीच यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार का दिन एयरलाइन के लिए सबसे भारी साबित हुआ, जब शेड्यूलिंग और क्रू उपलब्धता से जुड़ी दिक्कतों के कारण एक ही दिन में 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें लगभग ठप हो गईं, जिसके चलते हजारों यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु सहित कई प्रमुख एयरपोर्ट पर लोग घंटों से कतारों में खड़े रहे और बार-बार स्क्रीन पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करते रहे। लगातार हो रही देरी और कैंसिलेशन से यात्रियों का सब्र टूटता दिखाई दिया। हालात बिगड़ते देख सरकार भी हरकत में आई और नियमों में तुरंत राहत देने का फैसला किया। इस बीच रेलवे ने आगे बढ़कर यात्रियों की मदद के लिए 6 दिसंबर को पांच स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है, जबकि कई नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे। स्पाइसजेट ने भी राहत देते हुए 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का एलान किया है, ताकि यात्रियों को विकल्प मिल सके और दबाव कम किया जा सके। उधर, इंडिगो के सीईओ ने उम्मीद जताई है कि सरकार से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) में राहत मिलने के बाद शनिवार से स्थिति में सुधार शुरू हो जाएगा, लेकिन एयरलाइन संचालन को पूरी तरह सामान्य होने में 5 से 10 दिन का समय लग सकता है। यात्रियों की परेशानी फिलहाल जारी है और एयरपोर्ट पर हालात अब भी चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *