आरसेटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

IMG 20260310 WA0071
Responsive example

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटीआई सलाहकार समिति (डीएलआरएसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आरसेटीआई (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति और अन्य संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।

पिछली डीएलआरएसी बैठक के अनुपालन में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई। साथ ही, बीते वर्ष आयोजित प्रशिक्षणों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) के प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति हेतु बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) अभ्यर्थियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) तथा अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाने को भी कहा। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक के लंबित दावों की भी समीक्षा की गई।

इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षणार्थियों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए आरसेटीआई परिसर में पॉलीहाउस स्थापित करने, परिसर के आसपास पांच सोलर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने तथा एसबीआई आरसेटी भवन की मरम्मत के संबंध में भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यों में समन्वय बनाए रखने तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिरुद्ध शाह, सभी खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *