अपर जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में संचालित पुस्तकालय व निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण

Responsive example

हल्द्वानी- अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में संचालित राजकीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुस्तकालय प्रभारी से वर्तमान व्यवस्थाओं, पुस्तकों की उपलब्धता एवं पाठकों की संख्या संबंधी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने बताया कि वर्तमान में पुस्तकालय में 85 पंजीकृत पाठक हैं। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पाठकों की संख्या बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी, अभिभावक और स्थानीय नागरिक पुस्तकालय की सुविधाओं का लाभ ले सकें।इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 74 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन नए पुस्तकालय भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अवगत कराया कि 80% निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य गतिमान है।अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्राचार्य, पुस्तकालय प्रभारी और ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *